हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home सरसा महिला से साढ़े...

    महिला से साढ़े चार लाख की ठगी का आरोपी काबू

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: साइबर थाना पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टेलीग्राम एप से जोड़कर टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर सरसा निवासी एक महिला से हुई 4 लाख 48 हजार 940 रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक अन्य आरोपी को राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र से काबू किया है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि सरसा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 24 अप्रेल 2025 को अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप हमारे टेलीग्राम एप से जुड़कर घर बैठे-बैठे लाखों करोड़ों रुपए कमा सकते हो। Sirsa News

    इसके लिए आपको कंपनी के बताए हुए टास्क को पूरा करना होगा, जैसे ही टास्क पूरा होगा आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। महिला के मुताबिक कुछ समय बाद मेरे मोबाइल नंबर पर एक टेलीग्राम लिंक आया जैसे ही मैंने लिंक को क्लिक किया तो उसमें टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन चल रहा था। पीड़िता ने लालच में आकर 4 लाख 48 हजार 940 रुपए का इंवेस्टमेंट कर दिया और बाद में पैसा निकालने के लिए वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो टेलीग्राम एप पूरी बंद हो गया। Sirsa News

    जब तक मुझे एहसास होता तब तक में साइबर ठगी की का शिकार हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सरसा में साइबर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान आरोपी ठाकर राम निवासी नया सिंगोरिया, तहसील बायतु बाड़मेर, राजस्थान को बाड़मेर राजस्थान से काबू कर लिया। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Haryana BPL Ration Card: हरियाणा में इन लोगों के कटे बीपीएल राशन कार्ड, कटने की वजह जानोगे तो दंग रह जाओगे