हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शादी से पहले ...

    शादी से पहले युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News:

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: एक युवक ने चार लोगों के खिलाफ उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया है। बताया कि सुहैब निवासी ग्राम इस्सापुर खुरगान कई दिनों से उसकी बहन के साथ में छेड़छाड़ कर रहा था। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसे गम्भीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। Kairana News

    आरोप है कि विगत 14 जुलाई को अलसुबह करीब तीन बजे घर के सहन में सो रही उसकी बहन को सुहैब, सबदर, अफ़सरून व तसव्वर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोपी घर में रखे दो लाख रुपये की नकदी व जेवरात भी ले गए। जब उसने आरोपियों के घरवालों से इस बाबत बात की तो उन्होंने धमकी देते हुए चार दिन के अंदर उसकी बहन को वापिस लौटाने की बात कही। आरोपियों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही करने पर उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि आगामी दो अगस्त को उसकी बहन की शादी होनी थी, जिस कारण उसका परिवार सदमें में है। पीड़ित युवक ने पुलिस से उसकी बहन को बरामद कराए जाने की गुहार लगाई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– भूरा में विद्युत टीम पर हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here