हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कारोबार अमेरिका में ल...

    अमेरिका में लगे आरोप पर अडानी ग्रुप का आया पहला बयान

    Adani Group News:
    Adani Group News: अमेरिका में लगे आरोप पर अडानी ग्रुप का आया पहला बयान

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अडानी समूह ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के न्याय विभाग और प्रतिभूति बाजार विनियामक (सेक) द्वारा अडानी ग्रीन कंपनी के निदेशकों के खिलाफ लगाये गये आरोप निराधार है और इनका खंडन किया जाता है। अडानी समूह ने आज यहां जारी बयान में कहा, ‘अदालत में लगाये गये आरोप सिर्फ आरोप हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक की दोष साबित नहीं हो जाते। हम कानून का हर संभव सहारा लेंगे।

    उन्होंने कहा कि अडानी समूह अपने आॅपरेशन्स में गवर्नेंस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पलायंस के उच्चतम मानकों को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह पूरा भरोसा दिलाते हैं कि हम कानून का पालन करने वाले समूह है और नियमों का पूर्णरूप तथा दृढ़ता से पालन करते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here