हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Australia: वातावरण को हरा-भरा रखने को एडिलेड की साध संगत ने दिखाया उत्साह

    Australia News
    Australia: वातावरण को हरा-भरा रखने को एडिलेड की साध संगत ने दिखाया उत्साह

    एडिलेड (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के द्वारा देश विदेश में मानवता भलाई के 168 कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिवस पर्यावरण की शुद्धता के लिए एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने ओकलैंड्स वेटलैंड रिजर्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया। Australia News

    सेवादारों ने लगाए 8200 पौधे | Australia News

    ‘फ्रेंड्स ऑफ स्टर्ट रिवर एंड लैंडकेयर ग्रुप’ के साथ मिलकर चलाए गए इस अभियान में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने 6700 पौधे लगाकर वातावारण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। आस्ट्रेलिया मूल के स्थानीय लोगों ने सेवादारों के इस नेक कार्य की भरपूर प्रशंसा की वहीं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी द्वारा किए जा रहे समाज हित कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके  साध संगत के स्थानीय जिम्मेवारों ने बताया की पूज्य गुरुजी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए  साध संगत समय समय पर मानवता भलाई के कार्य करती रहती है।

    जिम्मेवार कर्मजीत इन्सां ने बताया कि इससे पहले 18 मई को “ड्राई क्रीक वालंटियर्स” के सहयोग से फाउंडर रिजर्व वैली व्यू  में 500 पौधे और 25 मई को रिवर ड्राइव और ब्रिजेट सेंट, एथेलस्टोन, एसए 5076 में “कंजर्वेशन वालंटियर्स ऑस्ट्रेलिया” संगठन के साथ मिलकर 1000 पौधे लगाए गए थे। Australia News

    Dera Sacha Sauda: क्या आपको पता है कि डेरा सच्चा सौदा कितने करोड़ पौधे लगा चुका है… नहीं तो पढ़े…