हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home खेल अदिति-तनीशा न...

    अदिति-तनीशा ने युगल वर्ग में जीता स्वर्ण

    Aditi Tanisha, Gold, Sports

    हल्द्वानी, (वार्ता)

    उत्तराखंड की बैडमिंटन खिलाड़ी अदिति भट्ट ने अखिल भारतीय जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया।

    अदिति और गोवा की तनीशा क्रेस्टो की जोड़ी ने चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में गर्ल्स अंडर-19 युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में आंध्र प्रदेश की प्रीति और मणिपुर की प्रिया देवी की जोड़ी को 24-22 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

    अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) की अदिति वर्तमान में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अदिति का चयन ‘खेलो इंडिया योजना’ के तहत किया है। यह जोड़ी इस वर्ष विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो