हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा माँ-बेटे की ह...

    माँ-बेटे की हत्या कर शव घर के आंगन में दबाये

    After killing mother and son, the dead body was buried in the courtyard of the house

    ढाबीटेकसिंह गांव की वारदात

    जींद (सच कहूँ ब्यूरो)। जींद जिले के ढाबीटेकसिंह गांव में मां-बेटे की हत्या कर दोनों के शवों को उनके मकान में गड्ढा खोदकर दबाया दिया गया। घटना की सूचना पाकर एएपी नरवाल, डीएसपी ताहिर हुसैन, सीन आफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया है कि मां-बेटे की हत्या किसने की और उनकी हत्या कब हुई। गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ऐसे पता चली पूरी वारदात

    डीएसपी ताहिर हुसैन ने बताया कि रणबीर कौर (64) अपने बेटे हरप्रीत (47) के साथ गांव में रह रही थी। दोनों की हत्या का खुलासा वीरवार को उस दौरान हुआ जब रणबीर कौर के दूसरे बेटे पोला की पत्नी इंद्रजीत कौर अपनी ससुराल गांव ढाबीटेकसिंह पहुंची। पोला की मौत लगभग दो साल पहले हो गई थी। इंद्रजीत कौर अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ पटियाला में रह रही थी। सास रणबीर कौर तथा देवर हरप्रीत घर पर न दिखाई देने पर वह गढ़ी थाना पहुंची और दोनों के गायब होने की शिकायत दी।

    डीएसपी ताहिर हुसैन पुलिस बल के साथ गांव ढाबीटेकसिंह पहुंचे और मकान को खंगाला तो वहां खून के धब्बे पड़े दिखाई दिए। जिस पर पुलिस को अनहोनी घटना का संदेह हुआ। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में आंगन की खुदाई करवाई गई तो दोनों मां-बेटा के शव बरामद हुए।

    यह खुलासा नहीं हो पाया कि रणबीर कौर व उसके बेटे हरप्रीत की हत्या किसने की और इसके पीछे क्या कारण रहे। बहु इंद्रजीत कौर ने बताया कि वह 13 जनवरी से अपनी सास तथा देवर के पास फोन कर रही है, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिससे साफ जाहिर है कि दोनों मां-बेटे की हत्या पखवाड़ा पहले हुई है। फिलहाल गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।