हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: पंजाब के बाद अब हरियाणा के स्कूलों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

    Haryana News
    Haryana News: पंजाब के बाद अब हरियाणा के स्कूलों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

    Summer Vacation Haryana: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हरियाणा शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने प्रदेश भर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके लिए सहायक निदेशक शैक्षणिक की तरफ से हरियाणा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ स्कूल मुखिया के नाम सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। इन आदेशों में स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है की हरियाणा के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 1 जून से लेकर 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी में निजी स्कूल बंद रहेंगे 1 जुलाई यानि सोमवार से पहले की तरह स्कूल खुलेंगे। Haryana News

    Water Testing: कहीं आप घर पर तो नहीं कर रहे कैंसर वाले पानी का सेवन? ऐसे करें पीने वाले पानी की पहचान

    ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यदि कोई स्कूल खुला मिला तो उसके संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा निदेशालय के इन आदेशों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूल बंद रखने की कड़ी पालना के आदेश दिए हैं। ज्ञात रहे कि इससे पहले भीषण गर्मी के चलते पड़ोसी राज्य राजस्थान में दिल्ली सरकार भी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां घोषित कर चुकी है। देश में अंडमान एंड निकोबार सहित कई जगह तो ऐसी है, जहां करीब 2 महीने की छुट्टियां घोषित की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी करीब 50 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। फिलहाल हरियाणा में एक महीने के लिए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन यदि गर्मी बढ़ती है तो छुट्टियां को भी बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने एक दिन पहले ही प्रदेश के सभी सरकारी में निजी स्कूलों में समय बदलाव का आदेश जारी किया था। आदेश के तहत अब ग्रीष्मकालीन अवकाश होने तक स्कूलों का समय सुबह 7 से 12 बजे तक रहेगा। Haryana News

    Aadu fruit Benefits: गर्मियों में सेब जैसा दिखने वाला फल, आंखों और गर्भवती महिलाओं के लिए है फायदेमंद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here