Air India planes: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। इस साल जून में अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विशेष जाँच के दौरान एयर इंडिया के आठ बोइंड-787 विमानों में हल्की खामियाँ मिली थीं जिन्हें दूर कर लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने लोकसभा में एक तारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उसके सभी तैंतीस 787-ड्रीमलाइनर विमानों की जाँच के आदेश दिये थे। इनमें से 31 विमानों की जाँच पूरी कर ली गयी है जबकि दो विमानों की नियमित समायावधि पर होने वाली जाँच जारी है। उन्होंने बताया कि 31 विमानो की जाँच के दौरान आठ विमानों में छोटी खामियाँ मिली थीं जिन्हें दूरकर दिया गया है और उन विमानों को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गयी है। इसके अलावा, डीजीसीए ने 19 जून को जेनरल सेफ्टी सर्कुलर जारी किया था जिसके तहत पूरे विमानन क्षेत्र की पारिस्थितिकी की जाँच और विमानन सुरक्षा ढाँचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत विशेष आॅडिट होना है।
ताजा खबर
Rinku Singh: टी20 विश्व कप के बीच रिंकू सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! क्रिकेट जगत में शोक की लहर
Rinku Singh Father Death:...
होली को लेकर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा ने दिया ये संदेश!
Holi 2026: सरसा (सच क...
BJP’s ‘Badlaav Rally: भाजपा की ‘बदलाव रैली’ मोगा में, अमित शाह करेंगे संबोधित
BJP's 'Badlaav Rally: चंड...
पूज्य गुरु जी की रहमत से हासिल की चक्कां की बहू प्रियंका इन्सां ने इतनी बड़ी उपलब्धि
Received PhD degree of Do...
MSG Maha Rahmokaram Month: ”हर व्यक्ति यहाँ का अधिकारी नहीं, यहाँ उसी को स्थान मिलता है, जिसे ऊपर से हुक्म होता है’’
Param Pita Shah Satnam Ji...
मणिपुर में हुई गोलीबारी में शहीद हुआ महलां चौक का गुरदीप सिंह
शहीद का पैतृक गांव महलां ...
Punjab: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब में क्रशर-ओनर माइनिंग साइटों की शुरुआत
31 मार्च 2026 तक 44 स्वीक...















