हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    न्यौते के बाद शादी में नहीं पहुंचे मेहमान, भड़की दुल्हन ने भेजे हजारों रुपये के बिल

    लंदन (एजेंसी)। अपनी शादी का दिन हर किसी के लिए बहुत ही खास होता है। ज्यादातर लोग प्रयास करते हैं कि इस पल को सुनहरी यादों के रूप में संजो कर रखा जाए। इसके लिए जहां कई दिनों पहले तैयारियां शुरू हो जाती हैं। वहीं मेहमानों की सूची से लेकर खाने की आइटमों तक के बारे में सिलेक्शन किया जाता है। इतना सब किए जाने बावजूद जब शादी में कोई मेहमान न आए तो सभी तैयारियां बेकार हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला यूके (इंग्लैंड) में सामने आया है। जहां पर गुस्साई दुल्हन ने मेहमानों को 17 हजार का बिल भेज दिया।

    द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में एक दुल्हन ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तमाम बेहतरीन इंतजामात किए थे। दुल्हन ने मेहमानों को खुश करने के लिए प्रति दो गेस्ट पर 175 यूरो (करीब 17 हजार रुपये) का खर्च वहन करके उनके लिए रिसेप्शन डिनर सहित तमाम व्यवस्थाएं कीं। इस पर जब मेहमान रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंचे तो इस दुल्हन का पारा चढ़ गया। गुस्साई दुल्हन ने मेहमानों के न आने से बर्बाद हुई चीजों के पैसे की वसूली के लिए उनके घरों पर बिल भेज दिए। सोशल मीडिया पर ये बिल की कापियां अब वायरल हो रही हैं और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।