हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अग्निपथ योजना...

    अग्निपथ योजना केंद्र सरकार का अविवेकी निर्णय : शैलजा

    Agneepath Scheme

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि अग्निपथ योजना केंद्र सरकार का अविवेकी तथा उतावलेपन में उठाया गया कदम है और अग्निपथ के तहत सेना में भर्ती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पूर्व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा यहां पार्टी नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।

    उन्होंने कहा कि इस योजना के विरोध में देश का युवा आंदोलन पर उतारू है तथा आगजनी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंसा और आगजनी की पक्षधर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक गलत नीति है और इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here