हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश अग्नि-5 मिसाइ...

    अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण कल, कई चीनी शहर आएंगे जद में

    Agni 5

    नई दिल्ली। आने वाले समय में चुनौतियों से निपटने के लिए भारत अपनी रक्षा जरूरतों के प्रति पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में आज 23 सितंबर को अग्नि-5 मिसाइल का टेस्ट किया जाएगा। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल का ये 8वां टेस्ट है। इसके साथ ही 5000 किलोमीटर तक रेंज की इस मिसाइल की जद में चीन के कई बड़े शहर भी आ जाएंगे। मिसाइल के परीक्षण की सूचनाएं मीडिया में आने के बाद चीन घबराया हुआ है और शांति और सुरक्षा चुनौतियों संबंधी बातें करने लगा है।

    बता दें कि भारत ने इसी वर्ष जून में अग्नि प्राइम का टेस्ट भी किया था। वहीं अभी अग्नि-6 पर भी काम चल रहा है। इसके साथ ही जब ये मिसाइल सेना में शमिल हो जाएगी तो भारत उन देशों में शुमार हो जाएगा, जिनके पास परमाणु हथियारों से लैस इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है।

    अग्नि-5 की खूबियां

    • लंबाई 17 मीटर
    • चौड़ाई 2 मीटर
    • वजन 50 टन
    • रेंज 5000 किमी.
    • टाइप इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल
    • डिजाइनर डीआरडीओ
    • वॉरहैड कैपेसिटी 1.5 टन
    • गति 29 हजार किमी. प्रति घंटा

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।