हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    Agniveer Bharti: सहारनपुर में इस तारीख से होगी अग्निवीर भर्ती

    Saharanpur News
    Agniveer Bharti: सहारनपुर में इस तारीख से होगी अग्निवीर भर्ती

    सहारनपुर (सच कहूँ न्यूज)। Agniveer Bharti: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भारतीय सेना 24 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन अम्बेडकर स्टेडियम में करेगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों एवं सेना के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिले में अग्निवीर भर्ती के तहत भारतीय सेना की ओर से 24 दिसम्बर से 05 जनवरी तक रैली का आयोजन किया जाना है। यह रैली डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में होगी। रैली में प्रदेश के 13 जिलो के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। रैली में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के अभ्यर्थी आएंगे। Saharanpur News

    बैठक में सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने अधिकारियों को रैली के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जनपद में प्रतिदिन लगभग 1500 अभ्यर्थी आएंगे। डॉ द्विवेदी ने सभी विभागीय अधिकारियों को उचित व्यवस्थांए समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को पेयजल, साफ-सफाई, बेरीकेटिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइट, शौचालय, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। Saharanpur News

    उन्होंने बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को पर्याप्त मात्रा में बसों को संचालन करने एवं अग्निशमन विभाग को रैली स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं सेना भर्ती के अधिकारी मौजूद रहे। Saharanpur News

    यह भी पढ़ें:– भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन की मजबूत नींव है: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here