हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश कृषि कानून कि...

    कृषि कानून किसानों को खत्म करने के लिए : राहुल गांधी

    Congress

    देश के कई हिस्सों में कांग्रेस ने निकाली ‘किसान अधिकार रैली’

    • चंडीगढ़ में हुड्डा और शैलजा सहित कांग्रेसी हिरासत में लिए\

    नई दिल्ली/चंडीगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में ‘किसान अधिकार रैली’ निकाली। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्रक पर सवार होकर राजभवन की ओर मार्च किया। राहुल ने दिल्ली राज भवन के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि कृषि कानून किसानों की मदद करने के लिए नहीं, बल्कि उनको खत्म करने के लिए हैं। भाजपा सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। कानूनों को रद्द किए जाने तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

    राजभवन का करने जा रहे थे घेराव

    वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कांग्रेस भवन से दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राजभवन का घेराव करने निकले। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने उनको 500 मीटर दूर ही बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। इसके बाद आगे बढ़ने को लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्कामुकी भी हुई। करीब आधा घंटे तक कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विवेक बंसल, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया और अपनी गाड़ियों में बिठाकर ले गई। वहीं जंतर-मंतर पर कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और गुरजीत सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।