हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कृषि मंत्री क...

    कृषि मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी रेलवे रोड बाजार, गढ़ी मुंडो और सैक्टर 17 हुड्डा में किया जन संपर्क

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: कृषि मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी रेलवे रोड बाजार, गढ़ी मुंडो और सैक्टर 17 हुड्डा में किया जन संपर्क

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी शहर स्तिथ रेलवे रोड बाजार, गढ़ी मुंडो और सैक्टर 17 हुड्डा में जन संपर्क किया। कृषि मंत्री ने शहरवासियों के बीच पहुंच उनका हालचाल जाना और कई मुद्दों पर उनसे चर्चा की।कृषि मंत्री ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा की वो जगाधरी हल्के की जनता की सेवा में समर्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव पूरे प्रदेश और जगाधरी विधानसभा में समान रूप से विकास कार्य करवाए गए है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया उसे धरातल पर सिद्ध करके दिखाया ।यही कारण है की भारतीय जनता पार्टी को हर जगह जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है। Yamunanagar News

    कृषि मंत्री कंवर पाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से जनहित में ऐसी ऐतिहासिक योजनाएं बनाई है, जिनका लाभ देश के प्रत्येक व्यक्ति को तो मिल ही रहा है, बल्कि हमारी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को देश के दूसरे राज्यों की सरकारें भी अपना रही है और आज हमारी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के कारण हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शूमार है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पूर्व लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार ने अपनी लगभग सभी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को घर बैठे ही उपलब्ध करवाकर अविश्वसनीय काम करके दिखाया हैं।जनता भाजपा की नीतियों से बेहद खुश है। जनता के सहयोग और समर्थन से प्रदेश में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनेगी। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here