हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राजधानी में ठ...

    राजधानी में ठिठुरन भरी सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’

    Delhi-air-quality

    नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को सोमवार सुबह कोहरे/धुंध के साथ ठिठुरनी भरी ठंड से दो-चार होना पड़ा और यहां पर न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। यहां पर सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 91 फीसदी के करीब रही।

    यह भी पढ़े – कोरोना सक्रिय मामलों की दर गिरकर तीन प्रतिशत

    राजधानी के लोग विशेष रूप से सड़कों पर रहने वाले या खुले आसमान के नीचे रात भर काम करने वाले लोगों को अलाव जला कर खुद को गर्म रखते हुए देखा गया, जबकि कई बेघर लोगों ने सरकार द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में शरण ली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। यहां पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही। आज सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 मापी गयी। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम और रात को तापमान में और गिरावट आ सकती है। मंगलवार सुबह धुंध और काेहरा छाया रह सकता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।