हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार विमान ईंधन ढा...

    विमान ईंधन ढाई फीसदी से अधिक महँगा

    Aircraft Fuel

    नई दिल्ली। विमान र्इंधन की कीमतों में आज ढाई प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की गई, जिससे हवाई सफर और महँगा होने की आशंका है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कार्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 65,908.28 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले यह 64,118.41 रुपये प्रति किलोलीटर पर थी। इस प्रकार यहाँ विमान ईंधन 1,719.87 रुपये यानी 2.68 प्रतिशत महँगा हुआ है।

    इससे पहले 01 जून को विमान ईंधन के मूल्य में करीब एक प्रतिशत की कटौती की गई थी जबकि 16 मई को पांच फीसदी और 01 मई को सात फीसदी के लगभग वृद्धि की गई थी। मुंबई में विमान र्इंधन का मूल्य 1,797.289 रुपये (2.89 प्रतिशत) बढ़कर 64,068.65 रुपये, कोलकाता में 1,734.37 रुपये (2.54 प्रतिशत) बढ़कर 70,005.86 रुपये और चेन्नई में 1,804.19 रुपये (2.75 प्रतिशत) बढ़कर 67,519.93 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुँच गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।