हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार एक महीने में ...

    एक महीने में दोगुने हुये विमान ईंधन के दाम

    Aircraft Fuel

    नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज से विमान ईंधन के दाम करीब आठ प्रतिशत तक बढ़ा दिये हैं। इससे एक महीने में इसके दाम करीब दोगुने हो गये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 7.48 प्रतिशत बढ़कर 41,992.81 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले यहाँ इसकी कीमत 39,069.87 रुपये प्रति किलोलीटर थी। विमान ईंधन के मूल्य की समीक्षा हर पखवाड़े की जाती है। गत 01 जून से इसके दाम लगातार तीसरी बार बढ़ाये गये हैं। इस दौरान मुंबई में इसकी कीमत 98.38 प्रतिशत, चेन्नई में 96.22 प्रतिशत, दिल्ली में 95.78 प्रतिशत और कोलकाता में 76.14 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

    Aircraft Fuel Prices

    विमान सेवा कंपनियों के कुल व्यय में 35 से 40 प्रतिशत ईंधन के मद में खर्च होता है। कीमतों में तेज बढ़ोतरी से उन पर वित्तीय दबाव बढ़ेगा। एयरलाइंस लंबे समय से इसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की माँग कर रही हैं। पेट्रोल-डीजल के साथ विमान ईंधन को भी जीएसटी से बाहर रखा गया है। इस पर पुरानी व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क और राज्य सरकारें वैट लगाती हैं। कोलकाता में विमान ईंधन आज से 5.86 प्रतिशत, मुंबई में 7.81 प्रतिशत और चेन्नई में 7.69 प्रतिशत महँगा हुआ है।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में विमान ईंधन की कीमत (रुपये प्रति किलोलीटर में) इस प्रकार है-

        महानगर————–पहले—————-अब

    • दिल्ली————–39069.87———-41992.81
    • कोलकाता———–44024.10———-46024.10
    • मुंबई—————38565.06———-41575.94
    • चेन्नई————–40239.63———-43332.53

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।