हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कारोबार एयरलाइंस को 1...

    एयरलाइंस को 1,122 करोड़ डॉलर के नुकसान की आशंका

    Airlines

    अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) की रिपोर्ट के अनुसार (Airlines)

    •  29 लाख होंगे बेरोजगार

    • भारत में यात्रियों की संख्या 36 प्रतिशत घटेगी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों से भारतीय विमान सेवा कंपनियों को इस साल 1,122 करोड़ डॉलर का राजस्व नुकसान होगा और 29 लाख से भी ज्यादा लोग बेरोजगार होंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, यात्री विमान सेवा पर जारी कड़े प्रतिबंध यदि तीन महीने तक रहते हैं तो वर्ष 2019 की तुलना इस साल देश में यात्रियों की संख्या में 8.98 करोड़ यानी करीब 47 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

    • इससे विमान सेवा कंपनियों को 1,122.1 करोड़ डॉलर का राजस्व नुकसान होगा।
    • साथ ही 29,32,900 लोगों की रोजी-रोटी छिन जाएगी।

    सबसे ज्यादा नौकरियां भारत में जाने की आशंका

    एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए जारी इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नौकरियाँ भारत में जाने की आशंका जताई गयी है जबकि राजस्व नुकसान के मामले में जापान और आॅस्ट्रेलिया के बाद भारत तीसरे स्थान पर रहेगा। (Airlines) एयरलाइंस की कमाई में जापान में 2,200 करोड़ डॉलर और आॅस्ट्रेलिया में 1,400 करोड़ डॉलर से अधिक की गिरावट की आशंका व्यक्त की गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।