हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home रंगमंच ऐश्वर्या, अरा...

    ऐश्वर्या, अराध्या कोरोना से मुक्त- अस्पताल से मिली छुट्टी

    Aishwarya Rai Bachchan

    मुबई (एजेंसी)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पुत्रवधु अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और पौत्री अराध्या बच्चन को सोमवार नानावती अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। दोनों को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित हो जाने के बाद 18 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले दोनों कुछ दिन संक्रमण के दौरान होम आइसोलेशन में रही थी। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि उनकी पत्नी और बेटी का कोरोना जांच अब निगेटिव आयी है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

    coronavirus

    उन्होंने लिखा कि वह और उनके पिताजी अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे। दोनों को 11 जुलाई को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिषेक बच्चन ने सभी प्रशंसकों का उनके परिवार के प्रति दुआओं के लिए धन्यवाद किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।