हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अकाली मंत्रिय...

    अकाली मंत्रियों का करें काली झंडियों से स्वागत : भट्ठल

    • सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान हो रहे हैं आत्महत्याओं के शिकार

    LeheraGaga, SachKahoon News:  अकाली-भाजपा सरकार के मंत्रियों का हारों की जगह काली झंडियों से स्वागत करना चाहिए। राज्य में पंजाब सरकार की वजह से किसान आत्महत्याओं के शिकार हो रहे हैं। उपरोक्त शब्द पंजाब की पूर्व मुख्य मंत्री और हलका लहरागागा से कांग्रेस उम्मीदवार बीबी राजिन्दर कौर भट्ठल ने बाजीगर मौहल्ले में पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान कहे। बीबी भट्ठल को जब पूछा गया कि अकाली-भाजपा के वित्त मंत्री का हलका लहरा के गांव कोटड़ा में चिट फंड कंपनियों से सताए लोगों ने काली झंडियों से स्वागत किया है तो बीबी भट्ठल ने कहा कि इस सरकार के मंत्रियों का इसी तरह ही हर जगह काली झंडियों से स्वागत होगा। पंजाब सरकार पंजाब के लोगों का दस साल के समय दौरान अपने राज में कंपनियों से लोगों का पैसा वापिस नहीं करवा सके, जिस कारण किसान मजबूरन आत्महत्याओं के रास्ते अपना रहे हैं। यह सब सरकार की शह पर हो रहा है जो लोगों के साथ धोखा है।

    बीबी भट्ठल ने कहा कि सरकार अब जितने मर्जी झूठे वायदे करके लोग को सब्जबाग दिखाए परंतु प्रदेश के लोग विधान सभा में अकाली-भाजपा के उम्मीदवार को घेर-घेर कर पूछें कि पंजाब का विकास कहां किया है। हलके के गांव कोटड़ा में बीते दिन वित्त मंत्री का काली झंडियों के साथ स्वागत करने बारे उन्होंने कहा कि सरकार की शह पर ही यह पैसे कंपनियां नहीं मोड़ रही। विधान सभा चुनावों में लोग अकाली-भाजपा सरकार को चलता करने के लिए उतावले हुए बैठे हैं। इस मौके बीबी राजिन्दर कौर भट्ठल के साथ बड़ी संख्या कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here