हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Weather News:...

    Weather News: सभी देशवासियों, मौसम विभाग की ये खबर जरूर पढ़ लें, बहुत काम की है….बच सकते हो हादसे से…

    Weather News
    Weather News: सभी देशवासियों, मौसम विभाग की ये खबर जरूर पढ़ लें, बहुत काम की है....बच सकते हो हादसे से...

    Weather News: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। बारिश के मौसम में बादलों की गर्जना के कारण आकाश से बिजली गिरने की संभावना बनी रहती है। यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो आकाशीय बिजली गिरने के दौरान बचाव किया जा सकता है। इसी बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग भारत सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बारिश के मौसम में अक्सर आसमान में बिजली कड़कने लगती है, जो न केवल एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, बल्कि एक गंभीर खतरा भी हो सकता है। बिजली की कड़क से बचने के लिए हमें सावधानियों का पालन करना चाहिए। सबसे पहले, खुले आसमान के नीचे रहना उचित नहीं है। बारिश में भीगने के साथ-साथ, बिजली की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, जब आसमान में बिजली कड़के, तो तुरंत किसी सुरक्षित घर या बिल्डिंग में शेल्टर लेना चाहिए। इसके अलावा, टीन या धातु के शेड वाले घरों से दूरी बनाना आवश्यक है।

    Toll Tax News: वाहन चालकों को नितिन गडकरी ने दे दी अच्छी खबर, जानकर आप भी खुशी हो जाओगे गदगद

    पेड़ के नीचे खड़े होना भी खतरनाक | Weather News

    बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होना भी एक अनियोजित रिस्क है। पेड़ सीधे बिजली के बिन्दु की तरह काम कर सकते हैं, और इससे गुजरने वाला व्यक्ति गंभीर चोटों का शिकार हो सकता है। इसी तरह, खेतों और तालाबों के निकट रहना भी खतरनाक है, क्योंकि यहां बिजली गिरने की संभावना अधिक होती है। मोबाइल टॉवर और बिजली के खंबों से भी दूर रहना चाहिए। बारिश के समय बिजली कड़कने पर इन सरल लेकिन प्रभावशाली सावधानियों का पालन करके हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहना हमेशा महत्वपूर्ण होता है, ताकि हम सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।

    बिजली गिरने से बिहार में 7 की मौत

    बारिश के दौरान बिहार के बक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की जान चली गई, जबकि इस दैरान 4 लोग झुलस गए। ये सभी गंगा किनारे बैठे हुए थे। बगहा के रामनगर इलाके के मेघवाल मठिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से आम के बगीचे में खेल रहे 2 छात्रों की मौत हो गई जबकि 3 छात्र झुलस गए। इसी प्रकार लखीसराय में भी खेत में भैंस चराने के दौरान एक चरवाहे पर बिजली गिरी। चरवाहे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पर उसे बचाया नहीं जा सका।