हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ईद पर नमाजियो...

    ईद पर नमाजियों को ईदगाह जाने से रोकने का आरोप, शिकायत

    Kairana News
    Kairana News: ईद पर नमाजियों को ईदगाह जाने से रोकने का आरोप, शिकायत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाजियों को ईदगाह व जामा मस्जिद में जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए शिकायती-पत्र दिया गया है, जिसमें प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए भविष्य में इस तरह की कार्रवाई से बचने की अपील की गई है। शिकायत के अनुसार विगत शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे थे, जिसका समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित था। आरोप है कि प्रशासन ने सुबह 7:00 बजे ही इमाम गेट चौराहे पर बैरिकेडिंग करके रास्ता बंद कर दिया। इससे नमाजियों को ईदगाह पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि ईदगाह में पर्याप्त स्थान उपलब्ध था, इसके बावजूद रास्ता बंद करना अनावश्यक कदम था। Kairana News

    जामा मस्जिद के गेट पर भी इसी प्रकार का व्यवहार किया गया। जहां पर कथित रूप से नमाजियों को अंदर जाने से रोका गया। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जहां हर प्रत्येक नागरिक को अपने धार्मिक त्योहार और पूजा-पाठ करने का पूरा अधिकार है। पत्र में मुस्लिम समुदाय ने अपने इस मूल अधिकार की रक्षा की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की अपील की है। साथ ही, तहसील प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के किसी भी भेदभावपूर्ण या अनुचित व्यवहार से बचा जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे तथा सांप्रदायिक सद्भाव को कोई नुकसान न पहुंचे। शिकायती-पत्र जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ताहिर, ईदगाह कैराना के जिम्मेदारों तथा स्थानीय मुस्लिम समाज की ओर से सौंपा गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पैसे कमाने का लालच देकर ₹3,73,000 की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़