हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More

    Rajya Sabha Elections Update: जारी मतदान के बीच तेजस्वी यादव का आया ये बड़ा बयान, बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

    Bihar Elections News
    Rajya Sabha Elections Update: जारी मतदान के बीच तेजस्वी यादव का आया ये बड़ा बयान, बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

    Rajya Sabha Elections Update: पटना। Patna में Bihar की पांच सीटों के लिए हो रहे Rajya Sabha चुनाव में मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस चुनाव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही खेमों में उत्साह और राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता Tejashwi Yadav ने मतदान के बाद भरोसा जताते हुए कहा कि महागठबंधन को आवश्यक समर्थन मिल चुका है और जीत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के समर्थन से आंकड़े उनके पक्ष में हैं और परिणाम उनके अनुकूल आने की पूरी संभावना है। Bihar Elections News

    राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता Shakti Singh Yadav ने भी विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन की सभी सहयोगी और धर्मनिरपेक्ष शक्तियां एकजुट होकर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को अपेक्षित समर्थन मिल रहा है और परिणाम सकारात्मक होंगे। आरजेडी की विधायक अनीता देवी ने कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं विधायक गौतम कृष्ण और चंद्रशेखर ने भी दावा किया कि महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है और शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

    कांग्रेस विधायक Kamarul Hoda ने कहा- परिणाम उनके पक्ष में आने का विश्वास

    इस बीच कांग्रेस विधायक Kamarul Hoda ने कहा कि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट होकर मतदान कर रहे हैं और परिणाम उनके पक्ष में आने का विश्वास है। सीपीआई (एम) के विधायक अजय कुमार ने भी कहा कि विपक्ष को पर्याप्त मत मिलेंगे और चुनाव परिणाम उम्मीद के अनुरूप होंगे। Bihar Elections News

    दूसरी ओर सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने भी सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। बिहार सरकार के मंत्री Mangal Pandey ने भी भरोसा जताते हुए कहा कि परिणाम एनडीए के पक्ष में आएंगे और शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

    भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने भी मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हुए जीत का विश्वास व्यक्त किया है। एलजेपी विधायक राजू तिवारी ने कहा कि अब दावों का समय समाप्त हो चुका है और चुनाव परिणाम ही अंतिम स्थिति स्पष्ट करेंगे। राज्यसभा चुनाव के परिणाम देर शाम तक घोषित होने की संभावना है, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि बिहार की पांचों सीटों पर किस दल या गठबंधन का कब्जा होगा। Bihar Elections News