हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भव्य स्वागत: ...

    भव्य स्वागत: तीन दिवसीय दौरे पर रोहतक पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह

    Amit Shah, BJP, Welcome, Meeting, Haryana

    शाह की पाठशाला, खींचा मिशन 2019 की तैयारियों का ‘शाही’ खाका

    • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों से जानी मन की बात
    • डेढ़ घंटे चली बैठक में संगठन की मजूबती पर हुआ विचार

    रोहतक(नवीन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार को जाट लैंड रोहतक में पहुंचे। इससे पूर्व टीकरी बार्डर से लेकर जाट लैंड तक उनका शाही स्वागत किया गया। हरियाणा प्रवास के पहले दिन की पहली बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संगठन में नीचे से ऊपर तक मौजूद पदाधिकारियों के मन की बात जानी। मिशन 2019 की तैयारियों का खाका खींचने रोहतक पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन का सशक्त करने की दिशा में उठाए जा सकने वाले कदमों पर सुझाव मांगे। उनका राजनीतिक चर्चा का केंद्र बिंदु विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का रहा। रोहतक के तिलियार लेक स्थित कन्वेशन सेंटर परिसर में जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, बोर्ड-निगम चेयरमैन तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूरे मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।

    डेढ़ घंटे तक चली बैठक में विधायक, बोर्ड निगम चेयरमैन, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने मन की बात रखी। बैठक के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ने को कहा। 25 से अधिक पदाधिकारियों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं विशेषकर महिलाओं, युवा, किसान, श्रमिक वर्ग के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए गांव, शहर में घर-घर तक जागरूकता अभियान पहुंचाने पर जोर दिया।

    कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहपूर्ण है दौरा: बराला

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनके तीन दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन को विजय बनने नहीं, अपितु विजयी बने रहने के लिए प्रेरणा देंगे।

    मंत्री से संतरी तक रहे मौजूद

    इस अवसर पर भाजपा भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा राष्ट्रीय अनुशासन समिति संयोजक प्रो गणेशी लाल, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह समेत कई मंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

    शाह का शाही स्वागत

    अमित शाह के स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यकर्त्ता सड़कों पर अपने नेता के इंतजार में फूल मालाएं लेकर खड़े थे। दिल्ली बोर्डर से लेकर तिलियार लेक तक प्रदेश के मंत्रियों व कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और सांपला टोल प्लाजा पर कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी ज्यादा अधिक थी कि पुलिस कर्मियों ने भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।