हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब आनंद विवाह अध...

    आनंद विवाह अधिनियम को लागू किया जाएगा : मान

    Bhagwant Mann

    आनंदपुर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को घोषणा की कि आनंद विवाह अधिनियम लागू किया जाएगा। मान ने यह घोषणा गुरु नानक जयंती के अवुसर पर की। वह यहां तख्त श्री केसगढ़ साहिब में आये थे। उन्होंने कहा कि हालांकि इस अधिनियम को 2016 में अधिसूचित किया गया था, पर इसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में इसे लागू कर दिया गया है लेकिन पंजाब में लागू नहीं हो रहा था।

    Bhagwant Mann

    मान ने कहा कि उनकी सरकार इस अधिनियम को लेकर आम लोगों और सरकारी अधिकारियों को जागरुक भी करेगी ताकि लोग इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकें। इस अधिनियम के तहत सिक्ख विवाह का पंजीकरण विवाह पंजीकार के पास करवा सकेंगे। उनका पंजीकरण हिंदू विवाह अधिनियम के तहत होने के कारण दिक्कतें आती थीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here