हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Haryana Budge...

    Haryana Budget Session 2025: बजट सत्र के दौरान अनिल विज ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानिये…

    Haryana Budget Session 2025
    Haryana Budget Session 2025: बजट सत्र के दौरान अनिल विज ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानिये...

    Haryana Budget Session 2025: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विधानसभा (विस) में चल रहे बजट सत्र के दौरान कहा कि वह सडकों के बीच में आने वाले खंभों को हटाने के पक्ष में हैं और सदन को आश्वासन देता हूं कि हम इन खंभों को हटाएंगें। विज बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हुए है कि पूरे हरियाणा का एक सर्वे करवाया जाए कि कितने खंभे अब सडकों के बीच में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजट अनुसार इन सभी खंभों को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रावधान के तहत खंबे और तारें शिफ्ट करने का खर्चा पंचायत, नगर पालिका या नगर परिषदों या नगर निगम को ही देना होता है। इसके अलावा, मैंने हिदायत दी हुई है कि पंचायत समिति या नगर पालिका या नगर परिषद या नगर निगम के खाते में यह हर छह महीने में जमा कर दिए जाएं और उस पैसे से यह खंबे शिफ्ट करवाए जा सकते हैं।

    Child Care: पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को प्यार की भी जरूरत है! अगर बच्चों का दिमाग तेज करना है, तो मोबाइल को अलविदा कहें!

    हरियाणा विस में अंतिम दिन छः विधेयक पारित | Haryana Budget Session 2025

    हरियाणा विधानसभा (विस) में शुक्रवार को बजट सत्र के अंतिम दिन छः विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2025, हरियाणा (बंदी आदान-प्रदान) निरसन विधेयक, 2025, हरियाणा बागवानी पौधशाला विधेयक,2025, अपर्णा संस्था (प्रबंधन तथा नियंत्रण ग्रहण) विधेयक, 2025, हरियाणा विधान सभा (सदस्यों को चिकित्सा सुविधाएं) संशोधन विधेयक,2025 तथा हरियाणा विधान सभा (सदस्यों को सुविधाएं) संशोधन विधेयक,2025 शामिल हैं।

    Haryana Ration Card: हरियाणा के इन लोगों के कट सकते हैं राशन कार्ड, जल्दी से कर लो ये काम…