हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विज बोले अपने...

    विज बोले अपने हलके की सुनता हूं, बाकी लोग सीएम के पास जाएं

    Ambala News
    Ambala News: विज बोले अपने हलके की सुनता हूं, बाकी लोग सीएम के पास जाएं

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा। इस वीडियों में वे दूसरे जिलों के लोगों की समस्याएं सुनने से इंकार कर रहे हैं। वीडियो में विज अंबाला कैंट के सदर बाजार चौक पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए हैं। Ambala News

    तभी वहां कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से एक व्यक्ति आया और अपनी समस्या अनिल विज के सामने रखी। तभी अनिल विज ने कहा कि मैंने बाहर की समस्याएं सुननी बंद कर दी हैं। आप मुख्यमंत्री के पास जाओ, वो सभी की समस्याएं सुन रहे हैं। उनको जाकर सुनाओ। मैंने बंद कर दी, मैं अब अपने हलके की समस्याएं सुनता हूं। Ambala News

    वर्णनीय है कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार में गृह मंत्री रहते हुए अनिल विज हर शनिवार को जनता दरबार लगाते थे। प्रदेशभर से फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अनिल विज के पास पहुंचे थे। लोगों को भी उम्मीद थी कि अनिल विज के समक्ष समस्या जाने के बाद उनका समाधान हो जाएगा। Ambala News

    यह भी पढ़ें:– Glanders Disease: हिसार में ग्लैण्डर बीमारी की एंट्री से हड़कंप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here