हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ बिजली की पुरा...

    बिजली की पुरानी व कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा: विज

    Chandigarh News
    Chandigarh News: बिजली की पुरानी व कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा: विज

    हर जिले में ड्राइविंग स्कूल स्थापित होंगे | Chandigarh News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “ऊर्जा विभाग में इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और इसी कड़ी में यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित किया जा रहा हैं और इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसी प्रकार से बिजली की पुरानी तारों/कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा”। इसके अलावा, विज ने बताया कि “पुरानी बसों को बदलने के साथ-साथ बस अड्डों की हालत में भी सुधार कर आधुनिक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर जिले में ड्राइविंग स्कूल स्थापित होंगे और प्रत्येक जिले में ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन सिस्टम और ऑटोमेटिक सिस्टम फॉर चेकिंग व्हीकल फिटनेस स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं”। Chandigarh News

    ऐसे ही, प्रत्येक जिले में श्रमिकों के लिए एयर कंडीशन अस्पताल स्थापित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि श्रमिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। विज मंगलवार को पंचकूला में प्री बजट परामर्श बैठक के उपरांत पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। दो दिन तक पंचकूला में आयोजित किए गए बजट पूर्व परामर्श बैठक के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस प्रकार की परामर्श बैठकों में विधायकों के सुझाव बजट बनाते समय सरकार ध्यान में रखती है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए युवक काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here