हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Anil Vij: भार...

    Anil Vij: भारत में भी गैरकानूनी तरीके से रह रहे लोगों को बाहर निकालना चाहिए: विज

    Ambala News
    Ambala News: भारत में भी गैरकानूनी तरीके से रह रहे लोगों को बाहर निकालना चाहिए: विज

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने गुरुवार को कहा कि भारत को अवैध प्रवासियों के खिलाफ अमेरिका से सबक लेते हुए देश में गैरकानूनी तरीके से रह रहे लोगों को बाहर निकाले के बारे में सोचना चाहिये। विज आज मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल की अमेरिका से वापस भेजे गए 104 भारतीयों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपने दोस्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने की अपील की। इस बारे में विज ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि गैर-कानूनी तरीके से किसी भी देश में लोग जाएं तो उनको अपने देश से निकालने का पूरा-पूरा अधिकार है। Ambala News

    उन्होंने कहा, ‘मैं कहता हूं कि भारत को भी अमेरिका से सबक लेते हुए जो लाखों-करोड़ों लोग हमारे देश में गैर-कानूनी तरीके से घूम रहे हैं, उनको उनके देशों का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये जन्म कहीं लेते हैं ओर रोटियां हमारी खाते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका से 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भेजने को लेकर देश में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की विदेश नीतियों पर सवाल उठाए और संसद में जमकर हंगामा किया। Ambala News

    यह भी पढ़ें:– सिंचाई विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी ने किया हथिनीकुंड बैराज पर चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here