हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: अनिल विज की किसानों को बड़ी राहत!

    Haryana News
    Anil Vij

    दिसंबर, 2021 तक आवेदन प्राप्त 65382 टयूबवैल कनैक्शन किए जारी

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 31 दिसंबर, 2021 तक आवेदन किए गए 65382  टयूबवैल कनैक्शन जारी कर दिए गए है तथा 31 दिसंबर, 2023 तक 25398 टयूबवैल कनैक्शनों के लिए डिमांड नोटिस जारी कर दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द टयूवबैल कनैक्शन जारी किए जा सकें। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा अब तक 33 केवी की 7 खतरनाक लाईनें तथा 11 केवी की 1023 खतरनाक लाईनों को शिफट करने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। वहीं, दोनों निगमों द्वारा अब तक 33 केवी की 7 खतरनाक लाईनों को शिफट करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि 11 केवी की 1023 खतरनाक लाईनों को शिफट करने का कार्य भी पूरा किया गया है। Haryana News

    टयूबवैल कनैक्शनों के लिए डिमांड नोटिस जारी | Haryana News

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए  विज ने बताया कि 31 दिसंबर, 2018 तक 56908 टयूबवैल कनैक्शन जारी किए जा चुके हैं जबकि केवल 941 टयूबवैल कनैक्शन जल्द ही जारी किए जाएंगें। उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस अवधि तक 23697 टयूबवैल कनैक्शन जारी कर दिए हैं जबकि केवल 350 कनैक्शन जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 31 दिसंबर, 2018 तक 33211 टयूबवैल कनैक्शन जारी कर दिए गए हैं जबकि केवल 591 कनैक्शन जल्द ही जारी होंगें।

    विज ने बताया कि राज्य में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 33 केवी की कुल 116 खतरनाक लाईनें तथा 11 केवी की 3760 खतरनाक लाईनों को शिफट करने के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों निगमों द्वारा 33 केवी की कुल 116 लाईनों में से 76 खतरनाक लाईनों को शिफट करने की व्यवहार्रता पाई गई है। इसी प्रकार, दोनों निगमों द्वारा 11 केवी की कुल 3760 खतरनाक लाईनों में से 2586 खतरनाक लाईनों को भी शिफट करने की व्यवहार्रता पाई गई है। Haryana News

    Rajasthan CM Sirsa Visited:राजस्थान के सीएम ने लोहगढ़ हेड पर राजकनाल का दौरा कर अधिकारियों को दिए ये…