हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘उम्मीद’: नेत...

    ‘उम्मीद’: नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए ऐनी स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत

    Ludhiana News
    Ludhiana News: ‘उम्मीद’: नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए ऐनी स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत

    नेत्रहीन विद्यार्थियों को 7 ऐनी डिवाईस व 35 डेजी डिवाईस प्रदान

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Annie Smart Classroom: जिला प्रशासन के दिव्यांगजनों की शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए के लिए उन्नति मिशन (उम्मीद) प्रॉजैक्ट के हिस्से के तौर पर जमालपुर के सरकारी इंस्टीच्यूट फॉर ब्लाइंड में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए ऐनी स्मार्ट क्लासरूम की शुरूआत की। इस मौके डिप्टी कमिशनर जतिन्द्र जोरवाल ने नेत्रहीन विद्यार्थियों को 7 ऐनी डिवाईस व 35 डेजी डिवाईस प्रदान किए। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ब्रेल शिक्षा को अधिक दिलचस्प व पहुंचयोग्य बनाना है। Ludhiana News

    इंटरएक्टिव ऑडियो पाठ व गेमीफाईड गतीविधियों द्वारा शुरूआती ब्रेल शिक्षा में क्रांति लाने के लिए क्लासरूम में 7 ऐनी डिवाईस लगाए गए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐनी डिवाईस ब्रेल सीखने की चुनौतियों को हल करती है, जिसके लिए आम तौर पर एक विशेष ट्यूटर से निरंतर निगरानी की जरूरत होती है। उन्होंने कहा इस डिवाईस को संक्षेप, लगभग एक टैलीफोन के आकार का बताया जो ब्रेल कीबोरड, ब्रेल डिस्पले, ब्रेल लेखन प्रणाली व बिलट-इन स्पीकरों से लैस है। इसमें एक मानवीय आवाज मार्गदर्शक प्रणाली है, जो निरंतर फीडबैक व सुधारात्मक सुझाव प्रदान करती है, जिससे विद्यार्थियों को प्रभावशाली व स्वतंत्र तौर पर सीखने के योग्य बनाता है। Ludhiana News

    इसके अलावा सरकारी संस्था ब्लाईंड के विद्यार्थियों को 35 डेजी डिवाईस प्रदान किए गए हैं, जिनमें नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए 6 मिलियन से अधिक डिजीटल आॅडियो किताबें हैं। उक्त के अलावा संस्था के 20 विद्यार्थी ‘उम्मीद’ के हिस्से के तौर पर इशमीत सिंह संगीत संस्था से गायकी व संगीत का प्रशिक्षण हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। जिनको प्रशासन सहायता व मौके प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। जोरवाल ने टीके स्टील के लोकेश जैन व प्राईम स्टील के दिवाकर जैन का इस प्रॉजैक्ट में समर्थन के लिए धन्यवाद किया। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Shiv Shakti Sewa Mandal: शिव शक्ति सेवा मंडल 2 फरवरी को कराएगा 15 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here