हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मौका मिला तो ...

    मौका मिला तो बदल दूंगा हलके की दशा व दिशा: जयभगवान आंतिल

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: मौका मिला तो बदल दूंगा हलके की दशा व दिशा: जयभगवान आंतिल

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर बहालगढ चौक स्थित कार्यालय में आंतिल बारह खाप के प्रधान एवं कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रेरित किया। जयभगवान आंतिल ने कहा कि पार्टी ने मौका दिया और जनता का आशीर्वाद मिला तो वह राई हलके की दशा व दिशा बदल देंगे। Kharkhoda News

    कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रेरित करते हुए कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने कहा कि विकास के पैमाने पर हलके के किस तरह के हालात हैं, ये किसी से छीपे नहीं है। विकास के ग्राफ में हलका काफी पीछे चला गया है। विधायक जनहित व विकास की नीति भूलकर अपना फायदा साधने में जुटे हैं। जनता को ऐसा नेता नहीं मिला जो उनकी आवाज उठाने में सक्षम हो। यही कारण है कि आज क्षेत्र में हर कदम पर लोगों के सामने समस्या खड़ी है। जयभगवान आंतिल ने कहा कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह उसे मंजूर है, लेकिन पार्टी उन्हें मौका देती है और जनता का उसे आशीर्वाद मिलता है तो वह क्षेत्र के हालात बदलने का काम करेंगे। Kharkhoda News

    जयभगवान आंतिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आज प्रदेश में कद बड़ा है और वह इसलिए है कि उन्होंने जनता के लिए काम किया है। उनकी नीतियों पर ही चलकर लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे। आज क्षेत्र के हालात किसी से छीपे नहीं हैं। अपराध, मंहगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है, इसके बावजूद सरकार में बैठे लोग विकास की बात कर रहें। इस अवसर पर काफी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– भाकियू भूमि के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने शीशपाल सिंह कटारिया, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here