हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    गुटेरेस ने सीमांकन के मुद्दे पर लेबनान- इजरायल के बीच वार्ता का किया स्वागत

    António Guterres

    संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सीमांकन के मुद्दे पर वार्ता लेबनान तथा इजराय के राजी होने का स्वागत किया है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने गुरुवार को बताया कि यह वार्ता संरा की ओर से लेबनान के नकौरा स्थित संरा अंतरिम बल के परिसर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से किये गये आग्रह पर संरा अपने प्रतिनिधियों के जरिये इस प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गुटेरेस ने इस वार्ता के लिए अमेरिका की ओर से किये गये लगातार प्रयासों के लिए उसे धन्यावाद दिया है।

    यह भी पढ़े- छह से सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।