हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश धक्का मुक्की ...

    धक्का मुक्की मामले पर अनुराग ठाकुर ने दी बड़ी जानकारी

    New Delhi
    New Delhi धक्का मुक्की मामले पर अनुराग ठाकुर ने दी बड़ी जानकारी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में इंडिया समूह और राजग सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। ठाकुर ने कहा, ‘हमने दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे की शिकायत दर्ज कराई है।”

    इससे पहले, नये संसद भवन के मकरद्वार की सीढ़ियों के पास सत्तारूढ़ राजग और इंडिया समूह के नेताओं के बीच धक्का-मुक्की तथा हाथपाई में कथित तौर पर भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। शिकायत में बताया गया कि ओडिशा के बालासोर से भाजपा सदस्य 69 वर्षीय प्रताप सारंगी के सिर में चोट लगी है। वहीं भाजपा के एक और सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हुए हैं। दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें और अन्य विपक्षी सदस्यों को संसद भवन में जाने से रोका और उनके साथ धक्का-मुक्की की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद की इस घटना में भाजपा सांसद सारंगी और राजपूत को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों ही सांसद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है और उनका उपचार किया जा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here