हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कैथल 3 महीने बाद ज...

    3 महीने बाद जिला नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति

    Kaithal News
    Kaithal News: जिला नागरिक अस्पताल कैथल

    आईसीयू भी अगले महीने शुरू होने की उम्मीद | Kaithal News

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Civil Hospital Kaithal: पिछले करीब तीन महीने से खाली पड़े गायिनी विभाग में महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई। चिकित्सक की नियुक्ति जिला वासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि कई महीनो से यहां कोई चिकित्सक नहीं था, इस कारण या तो डिलीवरी के लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा था या फिर प्राइवेट चिकित्सकों को बुलाकर डिलीवरी करवानी पड़ रही थी। Kaithal News

    मिली जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक आशीष बंसल की नियुक्त एनएचएम में हुई है। जिनका अनुबंध 31 मार्च 2025 तक का रहेगा। महिला चिकित्सक की नियुक्ति से गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए फायदा होगा। लेकिन समस्या अब भी खत्म नहीं हुई है, छह में से पांच पद अभी भी रिक्त पड़े हुए हैं। इन पदों पर नियुक्ति को लेकर विभाग की तरफ से विज्ञापन भी निकाला गया है।

    अगले महीने आइसीयू शुरू होने की उम्मीद | Kaithal News

    करीब 30 लाख रुपए की लागत से जिला नागरिक अस्पताल में आइसीयू बनकर तैयार हो चुका है। सितंबर माह में आइसीयू के शुरू होने की उम्मीद है। इसके बनने से लोगों को जांच व इलाज के लिए फायदा होगा। इस आईसीयू का निर्माण होने के बाद जरूरतमंद लोगों को निजी अस्पतालों में अधिक जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें बेहतर इलाज सरकारी अस्पतालों में मिल जायेगा।

    अब आइसीयू न होने के कारण गंभीर स्थिति होने पर लोगों को इलाज के लिए दिक्कत आ रही है। पीजीआई रोहतक व चंडीगढ़ जाना पड़ता है। या फिर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए मजबूर होना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में बने अईसीयू के शुरू होने के बाद अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं बेहतर हो पाएंगी। ऐसे में गंभीर बीमारियों से जूझने वाले मरीजों को अच्छा इलाज मिल पाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर भी वर्किंग में नहीं है। 36 में से करीब तीन वेंटिलेटर खराब पड़े हुए हैं। Kaithal News

    जिला नागरिक अस्पताल में बने आईसीयू के शुरू करने से पहले मुख्यालय के निर्देशों के तहत सिविल सर्जन की टीम निर्माण को लेकर अंतिम निरीक्षण करेगी। उम्मीद है कि सितंबर माह में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुक्त रूप से दौरा करेगी। वही एक महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति अस्पताल में हो गई है। अन्य रिक्त पद भी जल्दी भर जायेगे।
                                              -डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल

    बिना डाक्टरों के चल रहे प्रसूता केंद्र | Kaithal News

    नागरिक अस्पताल के अलावा शहरी स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक केंद्रों में प्रसूता केंद्र चल रहे हैं, लेकिन यहां गायिनी की डाक्टर न होने के कारण महिलाओं को जांच व इलाज के लिए दिक्कत आ रही है।

    माता गेट स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूता विभाग में प्रति माह 10 से ज्यादा डिलीवरी गर्भवती महिलाओं को होती है, लेकिन यहां एक भी डाक्टर नहीं है। स्टाफ नर्स के भरोसे यह केंद्र चल रहे हैं। रात को तो मात्र एक एएनएम ही यहां ड्यूटी पर नजर आती है।

    यह भी पढ़ें:– Sheikh Hasina News : भारत ने बांग्लादेश हिंसा को देखते हुए उठाया ये बड़ा कदम!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here