हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य सामाजिक सुरक्...

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि को मंजूरी-कृष्ण कुमार बेदी

    Krishan Kumar Bedi

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी(Krishan Kumar Bedi)ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वायदे के अनुरूप सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा भत्तों में हर वर्ष 200 रुपये की वृद्धि कर पहली नवम्बर से 1800 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है।

    बेदी ने मंगलवार को बताया कि सरकार के इस निर्णय से 25,96,084 लाभपात्रों को 5192.17 लाख रुपये मासिक का लाभ होगा तथा चालू वित्त वर्ष के चार महीनों में बढ़ी हुई दर पर 20768.68 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में वृदावस्था सम्मान भत्ता के लाभपात्रों की संख्या 15,13,602, विधवा पेंशन भोगी 6,73,629, निशक्त पेंशन 1,53,789,लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता के 33,907, बौना व किन्नर भत्ता के क्रमश: 27 व 28 लाभपात्र हैं जिनकी मासिक पेंशन 1800 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये की जाएगी। इसी प्रकार, राज्य में 2,11,403 निराश्रित बच्चों को वर्तमान में दी जा रही 900 रुपये मासिक की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 1100 रुपये मासिक तथा स्कूल न जाने वाले 9701 दिव्यांग बच्चों को दी जा रही 1200 रुपये मासिक की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 1400 रुपये मासिक किया जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।