हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हथियार तस्करी...

    हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 3 तस्कर काबू

    Amritsar News
    Amritsar News: हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 3 तस्कर काबू

    पाकिस्तानी तस्करों से था संपर्क, गैंगस्टर किशन के इशारे पर करते थे काम

    • दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 70 हजार की ड्रग मनी और टोयोटा कार बरामद | Amritsar News

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियार तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से दो पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 70 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक टोयोटा हाईलैंडर कार बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान तरसेम सिंह, अमरप्रीत सिंह और राजबीर सिंह के रुप में हुई है। आरोपी तरसेम सिंह तरनतारन का रहने वाला है। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। Amritsar News

    पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि रणीके मोड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। जांच में सामने आया है कि तरसेम सिंह तरनतारन का निवासी है और उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, अमरप्रीत सिंह और राजबीर सिंह, जो निक्का अड्डा अटारी के निवासी हैं, भी इस गिरोह में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। Amritsar News

    पुलिस पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी न सिर्फ गैंगस्टर किशन के संपर्क में थे, बल्कि उनका संबंध पाकिस्तानी माफिया खान से भी था। यही विदेशी नेटवर्क उन्हें हथियारों की तस्करी के निर्देश देता था। बरामद हथियारों में एक 9 एमएम और एक .30 बोर की पिस्तौल शामिल है, जबकि दो 9 एमएम के जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। साथ ही 70 हजार रुपये की नकदी को पुलिस ने ड्रग मनी मानते हुए सील कर दिया है।

    इस पूरी कार्रवाई के तहत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। बरामद टोयोटा हाईलैंडर कार की भी बारीकी से जांच की जा रही है, जिसे तस्करी के काम में इस्तेमाल किया गया था। यह कार्रवाई पंजाब में हथियार तस्करी और ड्रग नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। Amritsar News

    यह भी पढ़ें:– मानसा में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार