हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अन्य खबरें दाती महाराज क...

    दाती महाराज की क्राइम ब्रांच के सामने पेशी आज, हो सकती है गिरफ्तारी

    Arrested, Front, Crime, Branch, Datta, Maharaj, Accused, Today, Arrested,

    दाती ने दिल्ली और पाली स्थित आश्रम में लड़की के साथ किया था दुुष्कर्म

    नई दिल्ली, एजेंसी।

    अपनी ही शिष्या के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दाती महाराज से सोमवार को क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ होनी है। इस दौरान उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। हालांकि, वह जांच में शामिल होगा या नहीं इस पर अभी तक अध्किारिक पुष्टी नहीं हुई है। क्राइम ब्रांच के अफसर के मुताबिक, अगर वह जांच में शामिल नहीं हुआ तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    हालांकि, आगे कार्रवाई तभी होगी जब केस से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य होंगे। क्राइम ब्रांच की एक टीम पिछले दिनों दाती के दिल्ली और राजस्थान के पाली स्थित आश्रमों की तलाशी ले चुकी है। दाती अभी फरार है। उसने पूछताछ के लिए सोमवार तक का समय मांगा था।

    दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम शनिवार को पीड़िता के साथ राजस्थान के पाली स्थित दाती महाराज के आलावास आश्रम पहुंची थी। दिनभर तलाशी ली गई। महाराज यहां से दो दिन पहले ही फरार हो गया था। पीड़िता ने पुलिस को आश्रम के वे कमरे दिखाए थे जहां उससे ज्यादती हुई थी। पीड़िता ने दाती के अलावा उसकी मां श्रद्धा, अनिल कुमार, अर्जुन, अशोक और नीमा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।