हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धान रोपाई के ...

    धान रोपाई के लिए बड़ी संख्या में पंजाब पहुंचे प्रवासी मजदूर

    Sunam News
    Sunam News: धान रोपाई के लिए बड़ी संख्या में पंजाब पहुंचे प्रवासी मजदूर

    धान का सीजन शुरू होते ही जाखल जंक्शन पर उमड़ी मजदूरों की भीड़

    गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सेन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: पंजाब सरकार के निर्देशानुसार 9 जून से किसानों ने खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की रोपाई तीसरे चरण के तहत जोर-शोर से शुरू कर दी है। खेतों में रोपाई कार्य के लिए ग्रामीण मजदूरों के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों की भी भारी मांग देखी जा रही है। इसी कारण प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में अपने परिवारों सहित पंजाब पहुंच रहे हैं। Sunam News

    धान की रोपाई के लिए प्रवासी मजदूरों की आमद का ताजा दृश्य सोमवार सुबह जाखल रेलवे जंक्शन पर देखने को मिला, जहां बिहार से आने वाली ट्रेनों से मजदूरों के उतरते ही क्षेत्र के किसान उनसे सीधे संपर्क कर प्रति एकड़ रोपाई का मेहनताना तय कर रहे थे और फिर अपने साधनों द्वारा उन्हें गांवों में ले जा रहे थे।

    कणकवाल भंगूआं गांव के किसानों ने बताया कि वे लगभग 35 किलोमीटर का सफर तय कर जाखल स्टेशन पहुंचे हैं और उन्होंने प्रवासी मजदूरों से 4000 से 4200 रुपये प्रति एकड़ की दर से समझौता किया है। किसानों की बड़ी संख्या में पहुंच के चलते स्टेशन पर मजदूरों की मांग के साथ-साथ उनकी कीमत भी बढ़ गई है क्योंकि रोपाई का सीजन जोरों पर है और हर किसान चाहता है कि जल्द से जल्द यह कार्य पूरा हो। वहीं दूसरी ओर, प्रवासी मजदूरों का पंजाब की ओर आना लगातार जारी है, ताकि सीजन के दौरान उन्हें अधिक से अधिक काम और आमदनी मिल सके। Sunam News

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, राम नगर बस्ती में अवैध निर्माण ध्वस्त