हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश विधायक दल की ...

    विधायक दल की बैठक में गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को एकमत से समर्थन व्यक्त किया गया

    Congress Legislators
    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की आज आयोजित बैठक मे प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में पूर्ण आस्था प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का एकमत से संपूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया। बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि प्रदेश की आठ करोड जनता ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सम्पूर्ण बहुमत देकर प्रदेश की सेवा एंवं विकास करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कांग्रेस विधायक दल का हर साथी इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए वचनबद्व हैं पिछले डेढ़ वर्ष के शासनकाल में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जनहित में अनेको क्रांतिकारी निर्णय लेकर क्रांतिकारी कदम उठाए।
    हाल ही में कोरोना महामारी एवं आर्थिक संकट से जूझने में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा उठाए गए कदमों एवं निर्णयों को पूरे देश में प्रशंसा हुई हैं। यहां तक कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा उठाए गए निर्णयो की अनुशंसा करते हुए उन्हें पूरे देश के लिए अनुकरणीय बताया है। बैठक में कहा गया कि कांग्रेस सरकार के बेहतरीन कार्यो एवं जनसेवा से घबराकर भाजपा के नेत्तव वाली षडयंत्रकारी ताकतों द्वारा कांग्रेस की राज्य सरकार को अस्थिर करने, विधायको की खरीद फरोख्त करने, पैसों का प्रलोभनदे निष्ठा खरीदने तथा धनबल एवं सत्ताबल का दुरूपयोग कर प्रजातंत्र की हत्या करने का षडयंत्र किया जा रहा हैं।
    कांग्रेस विधायक दल की यह बैठक इन षडयंत्रकारी मनसूबों की घोर निंदा करते हुए सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करती है कि भाजपा के द्वारा प्रताजंत्र का चीरहरण करने का यह षडयत्र राज्य की आठ करोड जनता के जनमत का अपमान है जिसे राजस्थान का जनमानस कभी स्वीकार नहीं करेगा। बैठक में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार को कमजोर करने वाली सभी अलोकतांत्रिक ताकतों की कठोर शब्दो में निंदा की तथा मांग की कि कांग्रेस सरकार का कोई पदाधिकारी या विधायक दल का कोई सदस्य अगर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कांग्रेस सरकार या पार्टी विरोधी गतिविधि करता है या ऐसे षडयंत्र में संलिप्त है तो उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। विधायक दल एकमत से राजस्थान की जनता की सेवा प्रति संकल्पबद्व है।
    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।