हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home खेल Asia Cup 2025...

    Asia Cup 2025 Trophy: एशिया कप ट्रॉफी भारत को नहीं मिलेगी? जानिये… सूर्य कुमार का आया बड़ा बयान

    Asia Cup 2025 Trophy
    Asia Cup 2025 Trophy: एशिया कप ट्रॉफी भारत को नहीं मिलेगी? जानिये... सूर्य कुमार का आया बड़ा बयान

    Asia Cup 2025 Trophy:दुबई, (एजेंसी)। कुलदीप यादव (चार विकेट), वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद तिलक वर्मा (नाबाद 69 ) और शिवम दूब (33 ) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को दो गेंदे शेष रहते पांच विकेट से हराकर एशियाकप का खिताब अपने नाम किया। वहीं जीत के बाद अब ट्रॉफी पर विवाद चल गया है। रिपोर्ट की मानें तो भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली हो, लेकिन अब इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, पाक‍िस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी पर आरोप है कि उन्होंने विजेता ट्रॉफी और मेडल अपने होटल के कमरे में ले गए। इस पर बीसीसीआई ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि ट्रॉफी भारत भेजी जानी चाहिए, क्योंकि खिताब जीतने वाली टीम उसका असली हकदार है। गौरतलब हैं कि एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया ने एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसे लेकर पूरे रात ड्रामा चला, इस दौरान नकवी स्टेज पर ही इंतजार करते रहे।

    Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक का इशारा हो सकते हैं ये 4 लक्षण, डॉक्टर ने बताया, समय रहते करें ये काम

    भरोसे का प्रतीक बन गए है तिलक | Asia Cup 2025 Trophy

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप फाइनल में भारत के माथे पर जीत का तिलक लगाने वाले तिलक वर्मा आज न केवल हर भारतीय की जुबान पर हैं, बल्कि भरोसे का प्रतीक भी बन गए हैं। आठ नवंबर 2002 को आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में तेलगु परिवार में जन्मे तिलक वर्मा ने 21 की उम्र पार करने से पहले ही अगस्त 2023 में भारत के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था। अपने इस पहले मैच में उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे ही गेंद पर दो शानदार छक्के लगाकर साबित कर दिया कि वह क्रिकेट जगत में अपनी धाक जमाने के लिए आए हैं।

    एक वक्त था जब इस प्रतिभावान खिलाड़ी के पिता नम्बूरी नागराजू के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह निजी कोचिंग की व्यवस्था कर पाते, लेकिन तब तिलक के पहले कोच सलाम बयाश ने न केवल उनके लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की, बल्कि आवश्यक सामान भी जुटाए। तिलक ने उनके भरोसे पर खरे उतरते हुए 2018-19 में हैदराबाद की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्हें जल्द ही, 2020 में दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले अंडर-19 विश्वकप के लिए चुन लिया गया, जहां उन्होंने तीन पारियों में महत्वपूर्ण 86 रन बनाए।

    तिलक घरेलू क्रिकेट में 2021 में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और सात पारियों में 147.26 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए। इस प्रदर्शन पर आईपीएल टीमों की नजर गई और 2022 के मेगा आॅक्शन में मुंबई इंडियन्स ने उन्हें 1.70 करोड़ में खरीद लिया। तिलक ने अपने पहले आईपीएल सीजन में सभी 14 मैच खेले और 36.09 की औसत एवं 131.02 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। आईपीएल के इस शानदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम में उनके चयन का मार्ग प्रशस्त कर दिया और उन्होंने 2023 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना पदार्पण किया।

    तिलक वर्मा ने अब तक के अपने क्रिकेट कैरियर में 32 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 30 पारियों में 149 की स्ट्राइक रेट से 962 रन बनाए हैं। अपने टी-20 करियर में उन्होंने दो शतक लगाए हैं और वह भी लगातार दो पारियों में, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उनका एक पारी में सबसे अधिक स्कोर 120 नाबाद रन है।

    तिलक को हालांकि एक दिवसीय मैचों में बहुत मौका नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने चार मैचों में एक अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 22 मैचों में 34 पारियां खेलते हुए अब तक 1562 रन बनाए है। उल्लेखनीय है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज, बॉलिंग आॅल राउंडर है, जिसने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में छह पारियों में गेंदबाजी करके तीन विकेट भी हासिल किये है। तिलक के पिता नागराजू पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन हैं और वह भी हर पिता की तरह चाहते थे कि उनका बेटा एक स्थायी आय वाले पेशे में जाए। वह चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने आप को अपने बेटे पर नहीं थोपा। तिलक की मां एक गृहणी हैं और उनके छोटे भाई तरुण वर्मा भी एक खिलाड़ी हैं, वह राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुके हैं।

    सूर्य कुमार का आया बड़ा बयान

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक पाकिस्तानी रिपोर्टर को अपने मजेदार जवाब से शांत कर दिया। जब रिपोर्टर ने भारतीय टीम के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत ने हाथ मिलाने और फोटोशूट करने से मना कर दिया और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री से ट्रॉफी भी नहीं ली, तो सूर्यकुमार यादव ने मुस्कुराते हुए पूछा, ‘गुस्सा हो रहे हो आप?’