हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बसपा की जोन स...

    बसपा की जोन स्तरीय जनसभा में कांशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

    Hanumangarh News
    बसपा की जोन स्तरीय जनसभा में कांशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
    BSP’s Zonal-level Public Rally: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को कांशीराम की 92वीं जयंती के मौके पर हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में जोन स्तरीय जनसभा-विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के जीवन, उनके संघर्ष और बहुजन समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। Hanumangarh News
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा के लोकसभा जोन प्रभारी सीताराम सीला ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले मसीहा थे। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार संघर्ष किया। कांशीराम का पूरा जीवन सामाजिक परिवर्तन और बहुजन समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
    उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांशीराम साहब के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाते हुए समाज में जागरूकता फैलाएं और बहुजन समाज को संगठित करने का कार्य निरंतर जारी रखें। लोकसभा जोन प्रभारी पुखराज मेघवाल ने कहा कि कांशीराम एक महान विचारक और वैज्ञानिक सोच वाले नेता थे। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को पढ़कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। उनके अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज बहुजन समाज पार्टी देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक बन चुकी है। Hanumangarh News

    ”कांशीराम ने बहुजन समाज को एक मजबूत राजनीतिक मंच दिया”

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपूरा ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को एक मजबूत राजनीतिक मंच दिया। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाना होगा। उनकी 92वीं जयंती पर हमें यही प्रेरणा लेकर जाना चाहिए कि हम समाज में जागरूकता फैलाएं और बहुजन समाज को संगठित करें। विशिष्ट अतिथि प्रेमकुमार नायक, बंशीधर भीमसरिया, धर्मपाल जिलोवा, चंपालाल देशप्रेमी, राधेश्याम सुडा, भजन सिंह घारू, मेजर भूपेंद्र सिंह, देवकरण नायक, दईराम मेघवाल और बींझाराम मेघवाल ने भी विचार रखे।
    इस मौके पर प्रेमनाथ सपेरा, मांगीलाल रैगर, रामप्रताप कांवलिया, शैलेंद्र मेघवाल, शंकर नायक, संदीप पटीर, कालूराम पटीर, ताराचंद परिहार, सुरेंद्र परिहार, निराणाराम, फूलाराम, चेतन कालवा, मनोज जाटव, रणजीत बैलाण, हनुमान रैगर, ओंकार भाट, जनकराज, देवराज देपन, शेराराम, रामस्वरूप बौद्ध, जेठाराम मेहरड़ा, गौरव मौजूद रहे। Hanumangarh News