हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कोटि के कवि व...

    कोटि के कवि व महान राजनीतिज्ञ थे अटल बिहारी वाजपेयी – हरविंद्र कल्याण घरौंडा में अटल स्मृति सम्मेलन एवं संयुक्त मंडल कार्यकारिणी बैठक

    Gharaunda News
    Gharaunda News: कोटि के कवि व महान राजनीतिज्ञ थे अटल बिहारी वाजपेयी - हरविंद्र कल्याण घरौंडा में अटल स्मृति सम्मेलन एवं संयुक्त मंडल कार्यकारिणी बैठक

    वार्ड 16 के सामुदायिक केंद्र का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम

    घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 101वें जन्म दिवस पर आज घरौंडा अनाज मंडी के सामुदायिक केंद्र में अटल स्मृति सम्मेलन एवं संयुक्त मंडल कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन देश भक्ति से ओत-प्रोत रहा है। उन्होंने कभी मूल्यों से समझौता नहीं किया। वे अपने वसूलों पर अटल रहे। उनके वसूल देश की भलाई के लिए थे।

    श्री कल्याण ने इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। आज वार्ड 16 के सामुदायिक केंद्र का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर श्री कल्याण ने कहा कि अटल बिहारी कवि के रूप में भी प्रख्यात थे। यह सही है कि उनके द्वारा बोला व लिखा गया हर शब्द, हर कविता हमेशा प्रभावी रही है। उन्हें सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते थे।

    जब फिल्म देखने की बजाय अटल को सुनने पहुंचे लोग | Gharaunda News

    आपातकाल के बाद दिल्ली में एक बड़ी रैली रखी गई थी जिसे नाकाम करने के लिए उस समय एक चर्चित फिल्म तत्कालीन सरकार ने चलवाई। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना था कि लोग फिल्म को देखने जाएंगे अथवा अटल जी की रैली में। इतिहास साक्षी है कि फिल्म की बजाय अटल बिहारी वाजपेयी को सुनने पहुंचे।

    हर कविता में दिखाई देता था अटल का चरित्र

    श्री कल्याण ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की हर कविता में उनका चरित्र दिखाई देता था जिसमें प्रमुखता से राष्ट्र भक्ति, भारत माता, राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और सामाजिक-राजनैतिक जीवन सही दिशा में आगे कैसे बढ़े, का संदेश हमेशा रहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत को छोड़ कोई अन्य देश ऐसा नहीं है जो अपने देश को मां का दर्जा देता हो। हर नागरिक भी जमीन को अलग-अलग नजरिये से देखता है।

    परंतु देश व राष्ट्र के नाते जब हम भारत माता कहते हैं तब हमारे लिए यह केवल जमीन नहीं रहती बल्कि सबका पालन पोषण करने वाली बन जाती है। ऐसी अनुभूति हमारे अंदर आती है जैसे अटल जी ने कहा था-तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित। उनकी इस विचारधारा से राष्ट्र भक्ति और प्रबल हुई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए हुए मार्ग पर देश आगे बढ. रहा है।

    देश भक्ति से ओत-प्रोत जीवन

    उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन देश भक्ति से ओत-प्रोत रहा है। उन्होंने कभी मूल्यों से समझौता नहीं किया। वे अपने वसूलों पर अटल रहे। उनके वसूल देश की भलाई के लिए थे। प्रधानमंत्री बनने से पहले विपक्ष में रहते हुए भी वे प्रभावी सांसद रहे। लोकसभा में उनके एक-एक शब्द को सुना जाता था। तत्कालीन पीएम ने भी एक बार कहा था कि अटल जी एक दिन जरूरी प्रधानमंत्री बनेंगे। देश के प्रति उनका समर्पण सबको आकर्षित करता था। एक बार विपक्ष का सांसद होते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा गया। विदेश जाकर भी उन्होंने भारत के सम्मान को बढ़ाया। Gharaunda News

    अटल की विचारधारा के अनुरूप देश बढ. रहा है आगे

    श्री कल्याण ने कहा कि अटल जी की विचारधारा के अनुरूप पीएम मोदी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। वर्तमान सरकार ने गरीब के घर में दिया जलाने का काम किया है। लोगों के खातों में सीधा पैसा जाने लगा है, मेरिट पर नौकरियां मिल रही हैं। पूर्व सीएम एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में अपने शासनकाल में सुशासन को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इसे आगे बढ़ा रहे हैं। अटल जी ने राजैनिक व सामाजिक जीवन में सुचिता को जी कर दिखाया है। उन्होंने उन मूल्यों को जिया है जो हमारे लिए प्रेरणा हैं। वर्तमान सरकार भी अटल जी के सुशासन से सेवा की राह पर चल रही है।

    लेने का नहीं देने का हो भाव

    श्री कल्याण ने कहा कि दुनिया को रास्ता दिखाने वाली देश की प्राचीन संस्कृति व महापुरूषों के विचारों से साथ जुड़कर आगे बढ़ना है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए योयगदान सुनिश्चत करना है। हर व्यक्ति में प्राप्त करने की बजाय देने का भाव होना चाहिए।

    इससे पहले जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने कवि के रूप में अटल जी की भूमिका पर विचार रखे

    सम्मेलन में जिला भाजपा प्रभारी भारत भूषण, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, विधानसभा संयोजक यशपाल ठाकुर, जिला संयोजक राजबीर शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, मानवपुरी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, रोहित भंडारी, नरेश कैमला, सचिन राणा, मंडल प्रभारी सुनील गोयल, ऊषा पांचाल, साहिल मदान, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल आदि ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें:– डीके कॉन्वेंट स्कूल में महिला योग शक्ति दिवस आयोजित