हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कब्जा करने के...

    कब्जा करने के मकसद से घर में घुसकर हमला

    Hanumangarh News

    हमले में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। मकान पर कब्जा करने के मकसद से रात्रि को हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर हमला कर चोटें मारने का मामला सामने आया है। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में घायल व्यक्ति के पुत्र की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए टाउन पुलिस थाना में परिवाद प्रस्तुत किया गया है। विजय कुमार पुत्र बिन्देश्वर दास निवासी वार्ड 45, बरकत कॉलोनी, टाउन ने बताया कि उसके ससुर अशोक दास का मकान उसके मकान के पास ही स्थित है। Hanumangarh News

    वर्तमान में उसके ससुर बिहार में रहते हैं। उसके ससुर ने अपना मकान उसे सम्भला रखा है। उसने उक्त मकान सुधीर सैनी पुत्र सुरेन्द्र सहनी व राधा कुमारी को किराए पर दे रखा है। उसकी बुआ सास का लडक़ा मनोज कुमार पुत्र घनश्याम दास निवासी बरकत कॉलोनी, टाउन उक्त किराएदारों वे उसे नाजायज रूप से तंग-परेशान करता है। मनोज कुमार उसके ससुर के मकान पर कब्जा करना चाहता है। इसी वजह से मनोज कुमार बार-बार किराएदारों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता है। रविवार की रात्रि करीब 8 बजे मनोज कुमार और उसकी पत्नी ने फोन कर बदमाश प्रवृत्ति के दस लोगों को बुला लिया।

    यह लोग तलवारों व बंदूकों से लैस होकर उनके घर में घुसे। उसके पिता बिन्देश्वर दास पर तलवार व पत्थर से हमला कर चोटें मारी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर मौके से भाग गए। उन्होंने उसके पिता को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। हमला करने वालों में मनोज कुमार, उसकी पत्नी, पत्नी की बहन, बेटे सहित अन्य लोग शामिल थे। विजय कुमार ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। Hanumangarh News

    Religious Conversion Case: ”क्रिसमस के नाम पर रचा जा रहा धर्मांतरण का खेल”! सौंपा ज्ञापन…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here