हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कार्यस्थल से ...

    कार्यस्थल से घर लौट रहे प्रौढ़ पर हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    लोहे की रॉड से वार कर मारी चोटें, एक नामजद

    हनुमानगढ़। रात्रि को कार्यस्थल से घर लौट रहे प्रौढ़ पर रास्ते में एक जने ने हमला कर दिया। हमलावर ने लोहे की रॉड से वार कर प्रौढ़ के पैर पर चोट मारी। प्रौढ़ किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार कृष्णलाल (55) पुत्र मोहनलाल नायक निवासी वार्ड दो, नई खुंजा, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 28 मई की रात्रि करीब आठ बजे उसका भाई सुरेन्द्र कुमार अपने कार्यस्थल से घर की तरफ गली नम्बर पांच में से होकर लौट रहा था। सुरेन्द्र कुमार जैसे ही जीवण माता मंदिर, नई खुंजा के पास पहुंचा तो उसी दौरान अमरजीत पुत्र कृपाल सिंह बावरी निवासी वार्ड दो, नई खुंजा लोहे की रॉड लेकर आया और उसके भाई सुरेन्द्र कुमार पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। सुरेन्द्र कुमार के पैर पर लोहे की रॉड से वार कर गंभीर चोट मारी। उसका भाई वहां से जान बचाते हुए घर पर आ गया।

    अमरजीत भी घर के आगे गली में आकर गालियां निकालने लग एवं उसे धमकी दी कि आज तो तेरा भाई बच गया, आइंदा मिलने पर जान से मार दूंगा। उसके भाई सुरेन्द्र के पैर में गंभीर चोट लगने से उसे टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। कृष्णलाल के अनुसार अमरजीत बदमाश प्रवृत्ति का है जो भविष्य में भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना कर सकता है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश एएसआई खेमराज मीणा के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    Dharmapuri Accident: भीषण सड़क दुर्घटना में इस एक्टर के पिता की मौत, एक्टर भी घायल