हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाई ने ही आशि...

    भाई ने ही आशियाने पर चला दिया ट्रैक्टर

    Attempts, Capture, House, Cancer Patient, Haryana Police

    पीड़ित 5 बेटियों का है पिता, गले के कैंसर का है मरीज | Attempts

    सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल/टोहाना। गांव पिरथला में एक भाई द्वारा अपने ही भाई के मकान को गिराकर कब्जा (Attempts) करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पीड़ित परिवार आरोपी की दंबगई से परेशान है तथा पड़ोसी भी खौफ में है। वहीं पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • पीड़ित सुभाष ने बताया कि उसकी 5 बेटियां हैं जिनमें से 4 की शादी हो चुकी है लेकिन एक लड़की उसके साथ रह रही है।
    • उन्होंने बताया कि उसके भाई ने अपनी जमीन को बेचकर चला गया था
    • लेकिन देर रात्रि उसने उनके परिवार को खत्म करने की नियत से ट्रैक्टर से मकान को गिरा दिया
    • अब उस जगह पर कब्जा करना चाहता।

    पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पंहुची | Attempts

    उसने बताया कि उसे गले का कैंसर है बावजूद उसके साथ यह अन्याय हो रहा है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस को शिकायत दे दी है आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पड़ोसी राजेंद्र ने बताया कि आरोपी सुनिंद्र ने उसकी जमीन को उसे बेच दिया था उसके बाद रात्रि उसने उसके भाई के मकान को ट्रैक्टर से गिरा दिया। आरोपी ने उसके माकन की दीवार को भी गिराया है जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    ट्रैक्टर काबू, आरोपी अभी फरार है: कर्म सिंह | Attempts

    • इस मामले को लेकर जब जांच अधिकारी एसआई कर्म सिंह से बात की गई
    • पीड़ित ने शिकायत दी है कि आरोपी द्वारा उनके मकान में तोड़फोड़ की गई है जिसमे रसोई व अन्य नुकसान किया है।
    • पुलिस मौके पर पंहुचकर जांच कर रही है
    • आरोपी ट्रैक्टर छोडकर भागने में सफल हो गया।
    • ट्रैक्टर को काबू कर लिया है व आरोपी अभी फरार है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।