हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home खेल AUS vs IND: ऑ...

    AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर ने जब Live मैच में बांधे हार्दिक पांड्या के जूते का फीता

    india-vs-aus

    नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के लाइव मैच में ऐसा देखने को मिला (IND vs AUS) जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। क्रिकेट के मैदान पर बहस और गाली-गलौज का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता है। ऐसा बहुत ही कम मौकों पर देखा गया है कि आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आक्रामक खेल न खेलें और मैदान पर साथी खिलाड़ी को आदर दें।

    इस बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सिडनी वनडे मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी तारीफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी की है। दरअसल हुआ यूं कि भारत की पारी के 32 वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के जूते का फीता खुल गया। डेविड वॉर्नर ने यहां एक बेहतर मेजबान होने का परिचय देते हुए हार्दिक के जूते के फीते को बांधा। वॉर्नर के इस कृत्य पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं हार्दिक ने भी पंच कर वॉर्नर का आभार जताया।

    बल्लेबाजी में तकनीक की कमी बनी हार का कारण : रोहित | IND vs AUS

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आॅस्ट्रेलिया के हाथों मिली 10 विकेट की निराशाजनक हार के बाद शनिवार को कहा कि बल्लेबाजों का तकनीक पर अमल न करना इस पराजय का कारण बना। रोहित  ने मैच के बाद कहा, “अगर आप एक मैच हारते हैं तो वह बेहद निराशाजनक होता है। हमने बल्लेबाजी में तकनीक पर अमल नहीं किया और पर्याप्त रन बनाने में असफल रहे। यह पिच 117 रन बनाने वाली नहीं थी। हमने खुद को जरूरी रन बनाने का मौका नहीं दिया।” आॅस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजी मात्र 117 रन पर सिमट गयी। मेहमानों ने 118 रन का लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाये मात्र 11 ओवर में हासिल कर लिया। कंगारुओं की इस जीत के नायक मिचेल स्टार्क रहे जिन्होंने पहले ओवर से ही गेंद को स्विंग करते हुए पांच विकेट चटकाये।

    रोहित ने कहा, कहा, “पहले ओवर में शुभमन का विकेट (IND vs AUS) गिरने के बाद मैंने और विराट ने 30-35 रन जोड़े मगर उसके बाद मैंने अपना विकेट गंवा दिया। स्टार्क एक शानदार गेंदबाज है और वह लंबे समय से आॅस्ट्रेलिया के लिये ऐसा कर रहा है। वह अपनी क्षमता के अनुसार गेंदबाजी करता रहा और नयी गेंद को स्विंग करवाया।” स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के बाद मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 121 रन की अविजित साझेदारी करके तीन मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

    मार्श ने 36 गेंद पर छह चौकों और छह छक्कों के साथ नाबाद (IND vs AUS) 66 रन बनाये और रोहित को अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। भारतीय कप्तान ने कहा, “जब पावर हिटिंग की बात आती है तो मार्श को शीर्ष खिलाड़ियों में रखा जाना चाहिये। वह हर बार ऐसा करने के लिये खुद पर भरोसा करता है। जब पावर हिटिंग की बात आती है तो निश्चित रूप से वह शीर्ष तीन या चार बल्लेबाजों में से एक है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here