संगरूर (सच कहूँ न्यूज़)। Sangrur News: राष्ट्रीय आयुष मिशन तथा स्वास्थ्य विभाग पंजाब के बैनर तले, निदेशक आयुर्वेद पंजाब डॉ. रमन खन्ना एवं निदेशक होम्योपैथिक विभाग डॉ. हरिंदरपाल सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार आयुष्मान आरोग्य केंद्र, संगरूर द्वारा आज गुरुद्वारा साहिब बग्गूआना में निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ प्राप्त कीं।
कैंप में कुल 642 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।कैंप का उद्घाटन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मलकीयत सिंह घग्गा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आयुष विभाग प्राचीन एवं प्रभावशाली उपचार पद्धतियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्रामीण स्तर पर ऐसे कैंप आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को निःशुल्क एवं सुविधाजनक उपचार उपलब्ध करवाना है। Sangrur News
कैंप के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जोड़ों का दर्द, गठिया, त्वचा रोग, पेट संबंधी बीमारियाँ, शुगर, ब्लड प्रेशर, एलर्जी, अस्थमा, मौसमी रोग एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 357 तथा होम्योपैथिक विभाग द्वारा 285 मरीजों को परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त मरीजों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं संतुलित आहार के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर एवं कैंप इंचार्ज डॉ. रमन कुमार, डॉ. अंजली नागपाल, डॉ. अमन भारती, डॉ. रोजी, डॉ. दिव्या बंसल ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। होम्योपैथिक विभाग की ओर से डॉ. राजीव जिंदिया (निदेशक होम्योपैथी अतिरिक्त प्रभार) के मार्गदर्शन में डॉ. अमरिंदर कौर, डॉ. मनप्रीत सिंह मान, उप वैद्य श्री योगेश शर्मा, कैलाश मित्तल, अमित कांसल, समुंदर सिंह (योग प्रशिक्षक), जीवन गर्ग, ईशा गोयल, जगतार सिंह, हरप्रीत सिंह, होम्योपैथिक डिस्पेंसर हरविंदर सिंह, बबीता रानी, जोबनप्रीत सिंह, कृष्ण कुमार एवं रूबलप्रीत कौर ने भी लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं। Sangrur News
स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने, नशों से दूर रहने तथा रोगों से बचाव हेतु समय-समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मैडम सारू राणा के नेतृत्व में सुपरवाइजर वीना रानी एवं प्रियंका रानी ने भी भाग लेते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
डॉ. मलकीयत सिंह घग्गा ने कहा कि इस प्रकार के कैंप लोगों को बिना किसी खर्च के बेहतर उपचार, परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते हैं तथा आयुष विभाग द्वारा ऐसे कैंप भविष्य में भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर बग्गूआना सोशल वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन श्री भूपिंदर शर्मा, सूबेदार महिंदर सिंह एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री करम सिंह खट्टर ने आयुष विभाग की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। Sangrur News
यह भी पढ़ें:– Pakistan Blast: इस्लामाबाद में जोरदार धमाका, इलाके में अफरा-तफरी, 15 से ज्यादा की मौत, 80 से अधिक घायल















