हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश Bathinda Mili...

    Bathinda Military Station firing: फायरिंग पर पंजाब पुलिस का बड़ा बयान

    Bathinda-Military-Station-firing

    बठिंडा। बठिंडा के आर्मी एरिया को सील कर दिया गया है। बठिंडा छावनी (Bathinda Military Station) में हुई एक घटना के बाद छावनी में किसी को घुसने नहीं दिया जा रहा है। सेना भी पुलिस को कुछ नहीं बता रही है। गोली मारने की घटना बताई जा रही है। सेना अपने स्तर पर मामले को संभाल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छावनी में सुबह 5 बजे फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 4 जवान शहीद हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के आर्मी एरिया में फायरिंग हुई है। इसके बाद छावनी क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

    घटना के बाद किसी को भी छावनी में प्रवेश नहीं करने दिया जा (Bathinda Military Station) रहा है। उधर, सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने बयान जारी कर कहा है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के 4 बजकर 35 मिनट पर हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। स्टेशन की त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को सक्रिय कर दिया गया। सैन्य क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और सील कर दिया गया है। सर्च आॅपरेशन जारी है। वहीं पंजाब पुलिस के एडीजी ने मीडिया को कहा ये आतंकी घटना नहीं है।

    बठिंडा के एसएसपी के अनुसार यह आतंकी हमला (Bathinda Military Station) नहीं है। पुलिस इसे आपसी टकराव की घटना मानकर चल रही है। फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले यूनिट गार्ड के रूप से एक एनसास एसॉल्ट राइफल गायब हुई थी। अंदेशा यही लगाया जा रहा है कि उस राइफल का इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    अब तक अपडेट

    • यह घटना बुधवार सुबह 4.35 बजे हुई।
    • इस घटना में 4 जवान शहीद बताये जा रहे हैं।
    • बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में जवानों के साथ परिवार भी रहते हैं।
    • पंजाब पुलिस के एडीजी ने मीडिया को कहा ये आतंकी घटना नहीं है।
    • मिलिट्री स्टेशन के बाहर भारी सुरक्षा
    • बठिंडा मिलिट्री स्टेशन शहर से लगा हुआ है।
    • इस स्टेशन के बाहर सुरक्षा इंतजाम रहते हैं।

    आतंकी घटना नहीं- सेना | Bathinda Military Station

    वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेना ने पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी को बताया है कि यह आतंकी घटना नहीं है। फायरिंग 80 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी आॅफिसर्स मेस में हुई। कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक असाल्ट राइफल गायब हो गई थी। लगता है उसी से ये फायरिंग की गई हैं। राइफल और चलाने वाले की तलाश जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here