हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश IMD Alert: सा...

    IMD Alert: सावधान हो जाएं! 5 दिन आसमान से गिरने वाली है आफत, सोच-समझकर घर से निकलें…

    IMD Alert
    IMD Alert: सावधान हो जाएं! 5 दिन आसमान से गिरने वाली है आफत, सोच-समझकर घर से निकलें...

    IMD Alert: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में भी समय से पहले मानसून की एंट्री हो गई है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम बुलेटिन के अनुसार अभी मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवाड़ा से होकर गुजर रही है। मंगलवार को हरियाणा के नूंह, करनाल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, पानीपत और गुरुग्राम में मानसून की पहली बारिश हुई। इस दौरान सुबह के वक्त से ही हिसार, पंचकूला, भिवानी समेत अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। अगले 24 घंटों के दौरान यहां भी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने 25 जून से 30 जून तक हरियाणा,पंजाब व चंडीगढ़ में राजस्थान में तेज व बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है।

    30 जून तक मानसून पूरे हरियाणा राज्य में बारिश करेगा। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश तथा कोटा,जयपुर,अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 26 से 29 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

    एडवाजरी जारी | IMD Alert

    मानसून के एंट्री के साथ ही तेज बारिश की संभावना को देखते हुए सोनीपत के उपायुक्त सुशील सारवान ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कपास को नुकसान से बचाने के लिए स्थिर पानी को तुरंत हटा दें। गन्ना, चावल, मक्का, खीरा व अन्य फसलों में सिंचाई या दवाइयों का छिड़काव न करें। किसी भी प्रकार के कृषि कार्य करने से पहले मौसम विभाग की सलाह से काम करे। परिसंचरण तंत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है।